भास्कर न्यूज | राउरकेला कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) ऋण सहकारी समिति की 51वीं वार्षिक साधारण बैठक 22 फरवरी को सेक्टर-2 स्थित शहनाई मंडप में समिति अध्यक्ष प्रदीप बेहरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में आरएसपी के जीएमडी बनर्जी उपस्थित रहे। वहीं आरएसपी के एजीएम प्रशांत भूष्मी व बिपिन रावत सम्मानित विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त मैनेजर आरके पांडा भी मंचासीन रहे। समिति सदस्य एस. किस्कू तथा सचिव अजय मलिक भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष निर्मल चंद्र मलिक ने किया। सचिव अजय मलिक ने संपादकीय विवरण प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2025-26 का बजट और 2026-27 का अग्रिम बजट सदस्यों के समक्ष रखा। साथ ही वर्ष 2018 से 2022 तक के वित्तीय वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। बैठक में समिति के संचालन व विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक के दौरान सदस्यों से सहकारी समिति के सुचारू संचालन और सुदृढ़ प्रबंधन के लिए सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया गया। सभा में मनोज दास, विक्रम पांडा, सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।


