51 कुंडीय महायज्ञ में 207 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार

भास्कर न्यूज | सांकरा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा नारी सशक्तिकरण वर्ष 2024-25 शक्ति संवर्धन व जागरण अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान सांकरा में किया है। 16 फरवरी से शुरू पूजन 19 फरवरी को समापन होगा। पुंसवन संस्कार, 207 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार, 37 का दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, नामकरण संस्कार एवं अन्न प्राशन संस्कार किए गए। मंगल कलश यात्रा, विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई। शाम को शांतिकुंज के प्रज्ञा पुत्रों द्वारा संगीत एवं प्रवचन हुआ। देव पूजन 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, संगठनात्मक संकल्प, नारी सम्मेलन गायत्री बोदेले द्वारा दिया। गरियाबंद के टीकम साहू ने संबोधित किया। कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी अपने को दूसरों से अलग कैसे रखें, अपने व्यक्तित्व को शानदार कैसे बनाएं। माता भगवती भोजनालय की जिम्मेदारी कोंडागांव उत्तर बस्तर क्षेत्र से वरिष्ठ कार्यकर्ता महाप्राण के मार्गदर्शन में 40 कार्यकर्ताओं ने संभाली है। संचालन पोषण लाल पटेल ने किया। पूर्णाहुति के साथ दीप महायज्ञ हुआ: रोजाना योगाचार्यों द्वारा ध्यान, साधना एवं प्रज्ञा योग व्यायाम जारी है। 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार हुए। शाम 4 बजे प्रज्ञा पुराण कथा हुआ। शांतिकुंज प्रतिनिधि टोलीनायक गणेश चांद वंशी ने परिवार खंड विषय पर उद्बोधन दिया। यज्ञ के बाद रात में दीप महायज्ञ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *