नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 515 ग्राम हेरोइन और 68 नशीली गोलियां बरामद की हैं। सीआईए स्टाफ की टीम ने टिब्बा इलाके में बीके रिजॉर्ट के पास एक खाली प्लॉट से एक आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 515 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह हेरोइन कहां से लाया था और कहां सप्लाई करने जा रहा था। इसी तरह थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गांव भाटिया से सनी निवासी बाजीगर डेरा और गुरनाम सिंह निवासी चिट्टी कॉलोनी को 50 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने रेलवे लाइन के पास नशा करते हुए बलजिंदर सिंह निवासी मनजीत कॉलोनी को पकड़ा। वहीं थाना सराभा नगर की टीम ने गांव बाडेवाल के पास से गुरिंदर सिंह निवासी बाडेवाल को 18 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


