530 करोड़ के एनएच पर 15 से 20 फीट लंबी दरार

जांजगीर| 530 करोड़ रुपए में बने एनएच 49 की हालत खराब होती जा रही है। जबकि सकरेली के पास बकायदा टोलनाका से टैक्स वसूला जा रहा है। इससे वाहन चालक खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। यह राजमार्ग देश का महत्वपूर्ण हाईवे है। यह छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से पश्चिम बंगाल में कोलकाता तक जाता है। इसके निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। हाईवे पर 15 से 30 फीट लंबी दरार बन गई है। इनकी संख्या 100 से ज्यादा होगी। नियमानुसार जहां दरारें बनी हैं, उस पेंच को उखाड़कर नया निर्माण कराया जाना था, लेकिन ठेकेदार ने दरारों में डामर भर दिया है। बनारी मोड़ से खोखरा तक हाईवे की हालत सबसे ज्यादा खराब है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *