530 ग्राम अफीम के दूध के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गंगा सिंह को बस पकड़ने से पहले पकड़ा

जैसलमेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 530 ग्राम अफीम का दूध पकड़ा। अफीम के दूध के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति गंगा सिंह को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल सवाई सिंह ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर गंगा सिंह को सम रोड पर पकड़ा। बुजुर्ग रामगढ़ जाने वाली बस से रामगढ़ जाने वाला था। लेकिन बस पकड़ने से पहले ही पुलिस ने गंगा सिंह को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 570 ग्राम अफीम का दूध पकड़ा गया। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर गंगा सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है। 530 ग्राम अफीम का दूध बरामद शहर कोतवाल सवाई सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगा सिंह निवासी सांवता गांव, जिला जैसलमेर सांवता से अफीम के साथ जैसलमेर आ रहा है। जिस पर पुलिस ने गंगा सिंह को रामगढ़ रोड पर पैदल जाते हुए देखा। उसको रोका और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 530 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। पूछताछ ने उसने बताया कि वो खुद अफीम का सेवन करता है। वो रामगढ़ निजी बस से अपने खेत जा रहा है। पुलिस ने गंगा सिंह को अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दराज कर अफीम को लेकर गंगा सिंह से पूछताछ शुरू की। शहर कोतवाल सवाई सिंह ने बताया कि जैसलमेर पुलिस ने मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान चलाया है और जहां भी अवैध मादक पदार्थों की सूचना मिलती है वहां लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *