प्रस्तावित  मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु भूमि आवंटन जिला मुख्यालय के नजदीक हो 

अनूपपुर। साहू समाज अनूपपुर ने मांग की है कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा अपने अनूपपुर प्रवास  के दौरान अनूपपुर जिला मुख्यालय में अमरकंटक   इंदिरा गांधी राष्ट्रीय  जनजातीय विश्वविद्यालय के माध्यम से अनूपपुर जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की थी। जिला  प्रशासन के द्वारा अनूपपुर से लगभग 30-40 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम कदम टोला में मेडिकल कॉलेज के  निर्माण के लिए स्थान का चयन किया गया है जो जन भावनाओं के प्रतिकूल  है इस निर्णय पर जनहित एवं लोकहित को दृष्टिगत रखकर अनूपपुर जिला जो मूल रूप से आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा जिला है. अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का नितान्त अभाव है मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव काफी लम्बे अरसे से विचाराधीन है मेडिकल कॉलेज का निर्माण जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर   किया जाना चाहिए जिले की बहुतायत आबादी विशेष से आदिम जाति एवं जनजाति व पिछड़े वर्ग की है. जो गरीब वर्ग से आते है, मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए ग्राम कदम टोला की भूमियों को प्रस्तावित किया गया है. जो  जिला मुख्यालय से 20  किलोमीटर की दूरी पर है, सुदूर  ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी चिकित्सा सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए पहले जिला मुख्यालय में आकर पुन वाहन की व्यवस्था कर चिकित्सा सुविधाओं के लिए उस जगह जाना आर्थिक रूप से तकलीफ देय है एवं मानसिक परेशानी का कारण भी है। मेडिकल कॉलेज में बहुतायत संख्या में क्रिटिकल व बिगड़े हुए केस ही आते है. साथ ही उन मरीजो  की तीमारदारी के लिए उनके साथ लगे लोगों को ग्राम कदम टोला में तात्कालिक रूप से कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहेगी। मरीज के तीमारदारों में लगे लोगों की कोतमा अथवा अनूपपुर में रहकर अपने मरीज की तीमारदारी करना पड़ेगा, जो अंचल के लोगों के लिए परेशानी एवं आर्थिक भार से प्रभावित होगा। साहू समाज उक्त पत्र राज्यपाल को लिखकर मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिला मुख्यालय के करीब करने की मांग की है  इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के अस्पताल अनूपपुर है. 200 बिस्तरीय जिला अस्पताल अनूपपुर निर्माण  अंतिम दौर से गुजर रहा है. शीघ्र अतिशीघ्र अनूपपुर का जिला अस्पताल प्रारंभ किये जाने  के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति एवं तात्कालिक रूप से डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ व मेडिकल स्टाफ को रहने के लिए तात्कालिक व्यवस्था के तहत एम०प जी०एल० कम्पनी चचाई एवं एस०ई०सी०एल० सोहागपुर के अंतर्गत विवेक नगर, संजय नगर व जमुना-कोतमा क्षेत्र के जमुना में कमरों की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय अनूपपुर के माध्यम से शीघ्र अतिशीघ्र मेडिकल कॉलेज का संचालन प्रारंभ किया जाना आवश्यक है। ऐसा किये जाने से इस आदिवासी बाहुल्य पिछड़े जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।अतः उपरोक्त तथ्यों के परिपेक्ष्य में प्रस्तावित जगह (ग्राम कदम टोला) को बदलने पर पुनर्विचार की जनहित में आवश्यकता है, अनूपपुर जिला मुख्यालय के 10 किलोमीटर के अन्दर विभिन्न दिशाओं में पर्याप्त मात्रा में शासकीय भूमि उपलब्ध है, उनका पुनः सर्वेक्षण कराकर अनूपपुर जिला मुख्यालय के समीप प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि चयनित किये जाने के दिशा निर्देश दिये जाने की जनहित व लोकहित में आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *