6वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 1 मार्च को

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होगी। जिले के 4 विद्यालयों में बालिका वर्ग के 180 और बालक वर्ग के 60 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। आवेदन ऑनलाइन होंगे, जिसकी शुरुआत 8 जनवरी से और अंतिम तिथि 7 फरवरी तय है। त्रुटि सुधार 8 से 10 फरवरी तक किया जा सकेगा। 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों वाली परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। आवेदक की आयु 31 मार्च 2026 को 10 से 13 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा और दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य रहेगा। हेल्पडेस्क जिले के सभी एकलव्य विद्यालयों में उपलब्ध रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *