6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 1 को

पेण्ड्रा | जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा आगामी 1 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 7 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला, गुरुकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रारोड, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर बालक छात्रावास टीकरकला) गौरेला, स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मरवाही और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *