6 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में लिए इंटरव्यू:सैकड़ों युवा दस्तावेज के साथ हुए शामिल; रोजगार मेले में दिखा उत्साह

झुंझुनूं के रोजगार कार्यालय में गुरुवार को कैंपस प्लेसमेंट कैंप लगा। इसमें जिलेभर से सैंकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवक अपने दस्तावेज के साथ आए। प्लेसमेंट में 6 कंपनियों ने युवाओं के इंटरव्यू लिए। रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट शिविर में सुबह से ही भारी भीड़ थी। युवाओं ने शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया और आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू दिए। शिविर में निजी क्षेत्र की 6 कंपनियों ने सेल्स, मार्केटिंग, तकनीकी सहायक और प्रशासनिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की। खास बात यह रही कि इसमें केवल फ्रेशर्स ही नहीं, बल्कि अनुभव प्राप्त युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कंपनियों ने पहले दस्तावेजों की जांच की। आईटी और तकनीकी पदों के लिए स्किल टेस्ट लिए गए। प्रतिनिधियों ने युवाओं की ‘कम्युनिकेशन स्किल्स’ और कार्य के प्रति उनकी गंभीरता को परखा। जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव ने बताया- विभाग का लक्ष्य युवाओं को भटकने से बचाना और उन्हें घर के नजदीक ही रोजगार के अवसर देना है। हमारा प्रयास है कि निजी कंपनियों और अभ्यर्थियों के बीच जो ‘गैप’ है, उसे खत्म किया जाए। इस सीधे संवाद से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है। कई युवाओं का प्रारंभिक चयन मौके पर ही कर लिया गया है, जिन्हें जल्द ही ज्वाइनिंग लेटर की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों ने कहा- बड़े शहरों में जाकर नौकरी ढूंढना खर्चीला और चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें अपने ही जिले में कंपनियों से मिलने का मौका मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *