6 कमियां मिलने पर राशन दुकान संचालक को शोकॉज नोटिस:एसडीएम ने सात दिन में मांगा जवाब

खाद की कालाबाजारी को लेकर निलंबित हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान नादेश्वर प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार पिछोर के दुकान प्रबंधक संतोष शर्मा व विक्रेता अल्ताफ अहमद के खिलाफ डबरा एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनसे 7 दिन में जवाब मांगा गया है। 7 दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोनों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की जाएगी। 19 नवंबर 2024 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी डबरा के द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान नादेश्वर प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार पिछोर की जांच की गई थी। जांच के दौरान दुकान पर स्टॉक एवं भाव सूची बोर्ड नहीं पाया गया। इसके साथ ही स्टॉक व बिक्री रजिस्टर में भी कमी पाई गई। इसके साथ ही वजन कांटों में भी गड़बड़ी मिली तो वही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के निरीक्षण में दुकान पर गेहूं 632.44.35 क्विंटल, चावल 706.51.52 क्विंटल, शकर 4.72 क्विंटल एवं मूंग 4.40 क्विंटल कम पाई गई। जिसकी सरकारी कीमत 34 लाख 81 हज़ार 152 रुपए आंकी थीं। इसी प्रकरण को लेकर एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी ने नोटिस जारी किया और दुकान प्रबंधक संतोष शर्मा व विक्रेता अल्ताफ अहमद को 7 दिन में संतोषजनक जवाब देने के आदेश दिए हैं। मामले को लेकर एसडीएम दिव्यांशु चौधरी का कहना है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान पिछोर में निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गई थी। जिनकी जांच कराई तो जांच में मामला सही पाया गया। जिस कारण दुकान संचालक व विक्रेता को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *