6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने 50 लाख ठगे:रायगढ़ में असीम-कृपा फाउंडेशन चलाते थे; महिला को नाबार्ड योजना का फर्जी टेंडर दिखाकर ठगी, 2 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर एक महिला से 50 लाख की ठगी हुई है। 2 लोगों ने नाबार्ड (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) योजना का फर्जी टेंडर दिखाया। इसके जरिए महिला को प्रोजेक्ट दिलाने का भरोसा दिलाया गया। झांसे में आकर महिला ने किश्तों में पैसे दे दिए। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। दूसरे फरार सह-आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी असीम कृपा फाउन्डेशन चलाते थे। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा के ग्राम खोखरी की रहने वाली अनिता साहू (40) महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का संचालन करती है। यह कंपनी खाद, बीज और दवा किसानों को बेचती है। रायगढ़ के डूमरपाली निवासी रंजीत चौहान (29) और सुदीप मंडल (40) से अनिता की पहचान सुनील कश्यप, अभिषेक देवांगन, छवि बंजारे, मनहरन पटेल और सुरेश वानी के माध्यम से हुई। तब रंजीत चौहान ने कहा कि, आपकी रजिस्टर्ड कंपनी है। मैं आपके कंपनी को नाबार्ड योजना से 6 करोड़ का प्रोजेक्ट एक महीने के भीतर दिला दूंगा। रंजित ने अनिता से कहा कि, इसके लिए 50 लाख रुपए असीम कृपा फाउन्डेशन बोईरदादर के नाम पर जमा करना होगा। फर्जी चेक देकर झांसे में लिया अनिता को रंजित पर यकीन नहीं हुआ और उसने पैसे जमा करने से इनकार कर दिया। ऐसे में रंजित ने उसे झांसे में लेने के लिए फर्जी टेंडर दिखाया। साथ ही 50 लाख रुपए का फर्जी चेक दिया। चेक 15 नवंबर 2024 को दिया गया था। इससे अनिता ने रंजित पर विश्वास कर लिया। 50 लाख खाते में ट्रांसफर करने कहा इस दौरान, अनिता को पता चला कि रंजित चौहान और सुदीप मंडल के खिलाफ FIR दर्ज है। जब अनिता ने उनसे संपर्क किया, तो रंजित ने FIR की बातों को गलत बताया। इसके बाद, रंजित ने नाबार्ड प्रोजेक्ट का 2 करोड़ रुपए का चेक आने की बात कही। रंजित ने महिला को 50 लाख रुपए असीम कृपा फाउंडेशन के खाते में डालकर चेक ले जाने कहा। 23 लाख कैश समेत 50 लाख दिए इसके बाद अनिता ने रंजित पर यकीन करते हुए किश्तों में 27 लाख रुपए उसके खाते में डाल दिए। 5 जनवरी को 23 लाख रुपए कैश असीम कृपा फाउंडेशन के कार्यालय में जाकर दिए। अनिता ने रंजित के दिए चेक से कैश निकालने बैंक गई, तो पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं है। जांच कराने पर पता चला कि, जिस खाते नंबर का चेक था, वो खाता ही बंद है। अनिता ने फोन से रंजित से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसकी बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसके कार्यालय में जाकर पता करने पर जानकारी मिली कि वे दोनों फ्रॉड हैं। जिसके बाद उसे एहसास हो गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। मई में पकड़ाया था मुख्य आरोपी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मई 2025 में मुख्य आरोपी रंजित चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरा आरोपी सुदीप मंडल फरार चल रहा था। रायगढ़ से फरार आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुखबिर के जरिए सुदीप की तलाश कर रही थी। पता चला कि, सुदीप रायगढ़ में है। जिसके बाद शुक्रवार की शाम को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ……………………………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने ठगे 50 लाख:रायगढ़ में असीम कृपा फांउडेशन के डायरेक्टर ने जांजगीर की महिला से की धोखाधड़ी, गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में असीम कृपा फाउंडेशन के डायरेक्टर और उसके साथी ने मिलकर जांजगीर-चांपा की महिला से धोखाधड़ी की है। उन्होंने नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *