भास्कर न्यूज | बठिंडा बठिंडा प्रीमियर लीग टी 20 के दूसरे चरण में शनिवार और रविवार को 32 वार्डों की टीमों के बीच क्रिकेट के कड़े मुकाबले हुए। शहर में अलग-अलग छह क्रिकेट ग्राउंड में दोनों दिन शाम 6 बजे टॉस होने के बाद 6:15 बजे मैच शुरू हुए। मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि क्रिकेट का यह महाकुंभ अब पूरे शहर के लिए उत्सव का रूप ले चुका है, जहां हर वार्ड अपनी टीम के साथ जोश और उत्साह से मैदान में उतर रहा है। बीपीएल टी 20 का आनंद आईपीएल और वर्ल्ड कप की तर्ज पर लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। शनिवार को 1010 स्पोर्ट्स ग्राउंड में वार्ड 47 (विजय जिंदल बिल्डर्स) और वार्ड 2 (अजूबा डिज़ाइनर) के मुकाबले में विजय जिंदल टीम विजयी रही। कर्मा क्रिकेट अकादमी में वार्ड 41 (सागा) और वार्ड 6 (बाबा जेसीबी) का मुकाबले में टीम सागा ने जीत हासिल की।एसएंडसी स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में वार्ड 1 (एबी कॉट स्पिन इंडिया लि.) व वार्ड 49 (हिंद प्लाईवुड) के मुकाबले में एबी कॉट स्पिन इंडिया लि. टीम विजयी रही। एसएंडसी स्पोर्ट्स ग्राउंड-2 में वार्ड 14 (देवरान डेवलपर) और वार्ड 38 (मुनीश एंड कंपनी) के मुकाबले में देवरान डेवलपर टीम विजयी रही। डीसीसी ग्राउंड में वार्ड 45 (वीआरसी) और वार्ड 3 (एमजी हॉस्पिटल) का मुकाबले में वीआरसी टीम ने जीत हासिल की। तेश्वर क्रिकेट एकेडमी में वार्ड 40 (रॉयलदीप कंस्ट्रक्शन) व वार्ड 12 (रविंद्र डीजे) मुकाबले में रायलदीप कंस्ट्रक्शन ने जीत पाई। ट्यूलिप स्टेडियम में वार्ड 7 (बीसीएल इंडस्ट्रीज) और वार्ड 42 (रिचमंड एस्टेट) के मुकाबले में बीसीएल इंडस्ट्रीज ने जीत दर्ज की।तेश्वर क्रिकेट अकादमी ग्राउंड-2 में वार्ड 4 (अमोहा ग्रुप) और वार्ड 43 (होटल थ्री पाम्स) के मुकाबले में अमोहा ग्रुप विजयी रहा। रविवार को 8 मुकाबले कराए गए जिनमें 1010 स्पोर्ट्स ग्राउंड में वार्ड 50 (सागर रतन) और वार्ड 5 (ड्रीम हाइट्स), तेश्वर क्रिकेट अकादमी ग्राउंड-1 में वार्ड 11 (बडियाल हॉस्पिटल) और वार्ड 29 (सोनू फोटोग्राफी), तेश्वर क्रिकेट अकादमी ग्राउंड-2 में वार्ड 15 (फ्लोरेस्टा) बनाम वार्ड 46 (हेयर मास्टर्स), एसएंडसी स्पोर्ट्स ग्राउंड वार्ड 8 (सिटी सेंटर) और वार्ड 23 (अयान हॉस्पिटल), ट्यूलिप स्टेडियम में वार्ड 17 (एचजी ग्रुप) और वार्ड 32 (होटल मेपल लीफ), एसएंडसी स्पोर्ट्स ग्राउंड-2 में वार्ड 18 (आइकोनिक सिटी) बनाम वार्ड 33 (पेटल्स क्रिएशंस), डीसीसी ग्राउंड में वार्ड 19 (जैना लैंड डेवलपर्स) और वार्ड 34 (नागपाल रोबोटिक्स सेंटर) और कर्मा क्रिकेट अकादमी में वार्ड 20 (कांसल डेंटल क्लिनिक) बनाम वार्ड 35 (ओंकार साड़ी सेंटर) में देर रात तक कड़े मुकाबले हुए।


