6 घंटे सर्च, चार खेतों में अफीम व गांजे की फसल नष्ट, 967 किलो पौधे जब्त

जिले के पाणुंद क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ भींडर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर भिखावनिया गांव में करीब 6 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान चार अलग-अलग खेतों में अफीम और गांजे की अवैध खेती का खुलासा हुआ। पुलिस ने कुल 967 किलो पौधे जब्त किए। पुलिस के अनुसार कार्रवाई दो खातेदारी खेतों और दो बिलानाम जमीन पर की गई, जहां बड़े पैमाने पर अफीम और गांजे की फसल उगाई जा रही थी। कार्रवाई दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुई और रात लगभग 9 बजे तक चली। अंधेरा होने के बावजूद पुलिस टीम डटी रही और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पौधों को उखाड़कर जब्त किया। इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि 9 कट्टे अफीम के पौधे (597.880 किलो) और 10 कट्टे गांजे के पौधे (369.500 किलो) जब्त किए गए। पौधे उखाड़ने के लिए 10 मजदूर लगाने पड़े। जब्त फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भींडर थाने लाया गया। जांच खेरोदा थानाधिकारी को सौंपी है। फरवरी 2025 में भी इसी क्षेत्र में अवैध खेती पकड़ी गई थी। भूमि संयुक्त खातेदारी की बताई जा रही है, जिसमें 19 खातेदार हैं, जबकि अवैध खेती महेंद्र सिंह द्वारा करना सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *