6 डिग्री गिरा पारा, रात का तापमान 12.5 डिग्री पर

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। दो दिन में रात के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे जिलेभर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। अगले तीन से चार दिन में न्यूनतम तापमान का स्तर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे जिले में शीतलहर जैसी स्थिति निर्मित होगी। वनांचल क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। उत्तर से सर्द हवाओं का आगमन जारी है। इससे रात की तरह दिन में भी ठंडकता बनी रहेगी। दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री के आसपास स्थिर रहेगा। वहीं सर्द हवाओं के असर से दिन में भी ठिठुरन की स्थिति रहेगी। मौसम शुष्क बना रहेगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही अच्छी ठंड की शुरुआत हो गई। लेकिन फेजल चक्रवात और फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल गया। इससे ठंड पूरी तरह गायब हो गई थी। लेकिन अब मौसम साफ हो गया है। इससे तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। जनवरी में भी पड़ेगी अच्छी ठंड, मार्च तक रहेगा असर मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी में भी अच्छी ठंड की स्थिति रहेगी। न्यूनतम तापमान का स्तर जनवरी में भी 12 से 14 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। दिसंबर के अंतिम दस दिनों में शीत लहर की स्थिति बनेगी। वहीं ठंड का असर मार्च तक रहने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग का दावा है कि इस बार बीते सालों की तुलना में ठंड का असर अधिक दिखेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है। इधर किसानों को साफ मौसम में अपनी फसलों को लेकर पैदावार और बढ़ने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *