पाली | शहर के खेतावास स्थित एक फैक्ट्री में 6 फीट ऊंचे व 8 फीट लंबे कांच के ग्लास को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने के दौरान टूट गया। जिससे कांच ग्लास को उठाने वाले दो श्रमिक घायल हो गए। एक श्रमिक के कांच मुंह, पैर व हाथ में घुस गया गया, जिससे श्रमिक गंभीर घायल हो गया। जिसे बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में लाया गया। जिसका इलाज करने के बाद उसे डी फेब्रिकेटेड वार्ड में भर्ती कर रखा है। खेतावास स्थित सहज विलास ग्लास फैक्ट्री में श्रमिक राजू कुमार और अजय कुमार 6 फीट ऊंचे व 8 फीट लंबे ग्लास को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे। इस दौरान ग्लास अचानक टूट गया। इस दौरान राजू कुमार के सिर, हाथ व पैर पर काट के टुकड़े चुभ गए। जिससे राजू कुमार गंभीर घायल हो गया। वहीं अजय कुमार को कट लगा, जिसे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन राजू कुमार को अस्पताल डिफेब्रिकेटेड वार्ड में भर्ती किया गया है।


