6 बच्चों की मां की अचानक मौत:पीहर पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, जुम्मे की नमाज के बाद खेत में गई थी

तिजारा थाना क्षेत्र के गांव काजीवाड़ा मोहल्ले में शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पीहर पक्ष ने महिला के पति पर शक जताते हुए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार काजीवाड़ा मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय काशीदा पत्नी असलम शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद अपने पति के साथ खेत में गई थी। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। काशीदा के छह बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पति असलम का कहना है कि काशीदा ने किसी भी प्रकार की जहरीली वस्तु का सेवन नहीं किया और उसकी तबीयत अचानक खराब हुई थी। वहीं, पीहर पक्ष का आरोप है कि असलम पहले भी काशीदा के साथ मारपीट करता रहा है और उसके किसी अन्य युवती के साथ नाजायज संबंध भी थे। ऐसे में उन्हें आशंका है कि काशीदा की हत्या की गई है। मृतका के ताऊ ने बताया कि असलम कोई काम नहीं करता था। घर का पूरा खर्च काशीदा ही तकिया बनाने का काम कर चलाती थी। उसका किसी दूसरी महिला से भी अवैध संबंध थे। वह काशीदा से मारपीट भी करता था। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। — ये खबर भी पढ़ें दहेज में 5 लाख रुपए-बोलेरो कार की करता था डिमांड:नहीं देने पर पहले पत्नी को पीटा, फिर चुन्नी से गला घोटा था; हत्यारे को 10 साल की जेल अलवर की एडीजे कोर्ट संख्या-2 ने पत्नी की हत्या के दोषी पति को 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। युवक अपनी पत्नी से 5 लाख रुपए और बोलेरो कार की मांग करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसने चन्नी का गला घोटकर हत्या कर दी थी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *