मयूरहंड| जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा ने शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय मयूरहंड का जायजा लिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार समेत जिला के पदाधिकरियों ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय मयूरहंड एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का जायजा लिया। मालूम हो कि आकांक्षी प्रखंड को लेकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री कृति वर्धन सिंह का आगमन मयूरहंड होना है।कार्यक्रम छह मई को होना है।संभावना जताई जा रही है कि दोपहर तक मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सरकार के जनहित योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचाया जाएगा। भास्कर न्यूज | कोडरमा राज्य स्तरीय संविधान बचाओ अभियान को लेकर मरकच्चो में जिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने की। उन्होंने बताया कि 6 मई 2025 को रांची के पुराने विधानसभा परिसर धुर्वा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। भागीरथ पासवान ने कहा कि कोडरमा कांग्रेस का गढ़ रहा है। संगठन को और मजबूत करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं और जनता को जागरूक कर रहे हैं। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर राम, रामलखन पासवान, फैयाज अब्बू केसर, दशरथ पासवान, केदार राणा, आसिन अंसारी, मुखिया जावेद अंसारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही स्थिति है। केंद्र सरकार गरीबों और वंचितों की आवाज दबा रही है। राहुल गांधी लगातार संसद में सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। मौके पर मोहम्मद कासिम अंसारी, उपेंद्र सिंह, पप्पू यादव, मोहम्मद समीर, अनवर अलाउद्दीन अंसारी, सुरेंद्र यादव, आफताब अंसारी, मनीरूद्दीन, मोहम्मद आलम, मुन्ना सिंह, तारिणी सिंह, जगदीश सिंह, अनोखा तमन्ना, परवेज आलम, सलमा खातून सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।