6 माह बाद भी नहीं लगी अटल बिहारी की प्रतिमा

पंचधार | छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला नगर पंचायत में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अब तक नहीं लग सकी है। बरमकेला के सार्वजनिक पार्क के सामने अटल परिसर बनाने की योजना बनी थी। काम शुरू भी हो गया था। 25 दिसंबर 2024 को अटल जी के जन्मदिन पर इसी स्थान पर भव्य आयोजन हुआ था। उस दिन प्रतिमा लगाने की घोषणा भी हुई थी। इसके बाद भी प्रतिमा नहीं लग पाई है। इसी जिले के सरिया शहर में अटल जी की प्रतिमा पहले ही स्थापित हो चुकी है। लेकिन बरमकेला में अब तक अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *