6 में से 3 केंद्रों का रजिस्ट्रेशन और अनुमति नहीं, बंद कराए

भास्कर संवाददाता | चूरू जिले में नियमों की पालना नहीं करने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने तीन नशामुक्ति केंद्रों को बंद कराया है। एसजेईडी डीडी नगेद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान राजगढ़ एसडीएम, तहसीलदार, थानाधिकारी राजगढ़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक तथा बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक द्वारा जिले में संचालित एक अवैध नशामुक्ति केंद्र तथा दो अनुज्ञप्तिधारी नशामुक्ति केंद्र पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नियमों के तहत विभाग से अनुमति एवं रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इसके लिए बाकायदा कलेक्टर की ओर जिले में समिति गठित की हुई है। जिले में कुल 6 नशामुक्ति केंद्र संचालित : उपनिदेशक राठौड़ ने बताया कि वर्तमान में जिले में 6 नशामुक्ति केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 3 केन्द्रों को राजस्थान निराव्यसन नियम, 2020 के अंतर्गत विभाग द्वारा अनुमति एवं रजिस्ट्रेशन जारी किया हुआ है तथा 2 केंद्रों ने इसके लिए विभाग में आवेदन किया है। बता दें कि राहत नशामुक्ति एवं पुनर्वास समिति राजगढ़ तथा चूरू जिला मुख्यालय पर एलएन मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अनुदानित शिवम नशामुक्ति केंद्र का काम जांच में सही बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *