6 साल बाद यूनिवर्सिटी में कर सकेंगे पीएचडी

रायगढ़ | शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी में छह साल बाद पीएचडी कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 2 मार्च से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 30 मार्च रखी गई है। विश्वविद्यालय ने पहले सत्र में 14 विषयों की 212 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। लंबे समय से प्रोफेसरों और छात्रों द्वारा पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की मांग की जा रही थी। पात्र अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित योग्यता और प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया का पालन करना होगा। कुलसचिव तरुण धर दीवान ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी और संबंधित नियामक संस्थाओं के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से होगी। प्रवेश परीक्षा की तिथि, केंद्र, पाठ्यक्रम और अन्य निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। नेट, सेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियम अनुसार छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से पीएचडी शुरू करने की मांग थी और नियमानुसार सीटें घट या बढ़ सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *