थाना कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस मामले में 6 साल से फरार चल रहे आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देश पर कार्रवाई की गई। आरोपी राजेश (46) पिता नंदकिशोर पिछले कई दिनों से पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था। ऑपरेशन हवालात के तहत विशेष टीम गठित की कई थी। टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि फरार स्थाई वारंटी आरोपी को देवास में देखा गया है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया। उक्त टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपी को शहर से गिरफ्तार किया गया।


