6 साल से फरार झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार:राजलदेसर पुलिस ने किया सरदारशहर से पकड़ा, जमानत के बाद से था फरार

फर्जी डॉक्टर बनकर क्लिनिक चलाने के 6 साल से फरार आरोपी बंगाली युवक को राजलदेसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सरदारशहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसको शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा। राजलदेसर थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि एसी जय यादव के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार आरोपी पश्चिमी बंगाल नोदिया ताहेपुर हाल राणासर बीकान निवासी सुकांतो मालाकार (34) को सरदारशहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2014 में राजलदेसर थाना में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सुकांतो मालाकार ने राजलदेसर में फर्जी चिकित्सा अधिकारी बनकर क्लिनिक चला रहा था। जिस पर मालाकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया गया था। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि फरार होने के बाद आरोपी जगह-जगह अपनी पहचान, नाम व पता बदलकर सरदारशहर में फरारी काट रहा था। पुलिस शातिर आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *