अमृतसर | थाना मत्तेवाल की पुलिस ने 6 हजार एमएल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी की पहचान अंग्रेज सिंह निवासी गांव भोएवाल के रूप में हुई हैं। हैड कांस्टेबल जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ दाना मंडी भोएवाल से थोड़ा आगे गश्त कर रहे थे। एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, पीछा करके काबू किया। युवक के पास प्लास्टिक का बोरा था, जिसकी तलाशी लेने पर 6 हजार एमएल शराब बरामद हुई। केस दर्ज कर जांच शुरू की हैं।


