6.80 लाख की नशीली टेबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर | भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने सेक्टर-1 पंप हाउस के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने वाले दो युवकों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 6.80 लाख रुपए कीमत की 1650 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11.56 बजे थाने में सूचना मिली कि सेक्टर 1 स्थित पंप हाउस के पास दो व्यक्तियों प्रतिबंधित मादक पदार्थ अल्प्राजोलम टेबलेट बेच रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदेही सेक्टर 3 निवासी सागर सिंह राजपूत (21 वर्ष) और सेक्टर 1 निवासी अतुल यादव (20 वर्ष) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 1650 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुई। दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *