बांसवाड़ा| शहर और आसपास इलाकों में करीब एक दर्जन बाइक चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें एक आरोपी रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कोतवाली थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि करीब दो माह से शहर और आसपास इलाकों मंे बाइक चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी। बारी डायलाब निवासी अजय पुत्र तेजन ने 26 जनवरी को बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में पीड़ित अजय ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल से उनकी बाइक चोरी होना बताया था। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पाटीदार को जांच सौंपी गई। विभिन्न पहलुओं पर जांच के बाद हाल देवगढ़ निवासी ईश्वर पुत्र रकमा मईड़ा और राजू पुत्र हकरु चरपोटा निवासी करबलखोरा थाना बाजना को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शहर और आसपास के इलाकों से करीब एक दर्जन बाइक चोरी करना कबूल किया। बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए डिप्टी गोपीराम मीणा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम का गठन किया। कोतवाली थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई और टीम के अन्य सदस्यों ने डिजिटल साक्ष्य, सूचनाओं और तकनीकी सहायता से जानकारी जुटाई। मुखबीर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान चोरी की गई बाइक और आरोपियों को गिरफ्तार किया।


