60 हजार मांगने वाला कांस्टेबल काबू

भास्कर न्यूज |अमृतसर विजिलेंस ने सीआईए-2 स्टाफ में तैनात कांस्टेबल आदर्शदीप सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में काबू किया है। आदर्शदीप पर केस न करने के बदले 60 हजार रुपए की मांग करने का आरोप है। आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए ले चुका था। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज शिकायत के आधार पर हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल ने उसके पड़ोसी कृष्ण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने की एवज में रिश्वत मांगी। कृष्ण कुमार पहले नशा तस्करी में शामिल था। अब वह सुधर कर एक निजी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा है। सीआईए-2 की टीम ने कृष्ण कुमार के घर छापा मारा था। वहां से कुछ भी अवैध नहीं मिला। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी सिपाही पहले ही 50 हजार रुपए ले चुका था। अब वह बाकी राशि की मांग कर रहा था। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई। आरोपी सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *