61 बाइक की रैली से युवाओं ने किया जागरूक:कड़वासर में हिंदू सम्मेलन के जरिए दिया सामाजिक एकता का संदेश

चूरू के कड़वासर गांव में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्व समाज के युवाओं द्वारा निकाली गई 61 बाइक की जागरूकता रैली से हुई।
यह रैली गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी, जिसमें युवाओं ने सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया। रैली के बाद, पं. रमेश कुमार और जयप्रकाश के मंत्रोच्चार के साथ वैदिक परंपरा के अनुसार सामूहिक यजमानी में यज्ञ का आयोजन हुआ। इस यज्ञ में ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता और गांव के सर्वांगीण विकास की कामना की। सम्मेलन में वयोवृद्ध रेवंत सिंह, भोजराज दाधीच, संजय नवहाल और वीरपाल नायक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता भोजराज दाधीच ने “पंच परिवर्तन” के सूत्रों के माध्यम से आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को त्यागकर शिक्षा, स्वावलंबन, स्वच्छता और पारस्परिक सहयोग अपनाने का आह्वान किया। दाधीच ने जोर दिया कि एक संगठित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होता है। इस अवसर पर हेतराम मुहाल, विक्रम स्वामी, नितेश, प्रमोद नायक, हरिराम सैनी, ओम प्रकाश प्रजापत, रतनलाल शर्मा, सोहनलाल शर्मा, केसरदेव नाई, गोपाल सैनी, इंद्र सिंह, अशोक दाधीच, सूर्यकांत शर्मा, दिलीप स्वामी, परमेश्वर स्वामी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
सम्मेलन के सफल आयोजन में गौरीशंकर, सुनील धीनवाल, नरेंद्र नायक, हितेश, मुकेश सैनी, सतीश सैनी और रजनीकांत शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *