कवर्धा| जिले में 64 प्राथमिक शालाओं के लिए प्रधान पाठक पदोन्नति प्रक्रिया की गई। जिला ग्रंथालय भवन में 25 फरवरी को आयोजित खुली काउंसलिंग के माध्यम से सहायक शिक्षकों को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत किया गया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संस्थापक सदस्य सीडी भट्ट ने बताया कि फेडरेशन के प्रयासों से द्वितीय सूची के तहत यह काउंसलिंग आयोजित की गई। प्रक्रिया के दौरान पात्र सहायक शिक्षकों को उनकी वरिष्ठता और नियमानुसार विकल्प के आधार पर पदस्थापना दी गई। बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा एवं जिले के चारों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सकी। पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को संगठन पदाधिकार सहित कार्यवाहक जिला उपाध्यक्ष रामावतार डहरिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश कुमार ठाकुर, जिला प्रवक्ता धरम दास साहू, शिक्षक नेता चंद्रप्रकाश घृतलहरें, उमराव सिंह डडसेना, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, राजेश मिश्रा, लोकेंद्र चंद्रवंशी, धर्मु कुर्रे, गोपी दास मानिकपुरी सहित अन्य ने हर्ष जताया।


