65 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस का प्रत्यारोपण किया गया

भास्कर न्यूज | गढ़वा शहर के रंका रोड स्थित साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्मा घर में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्मा घर रंका रोड में 65 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। इसके बाद उन्हें चश्मा भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल के निदेशक तौकीर अहमद ने कहा कि साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल में पिछले कई दिनों से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों लोगों का ऑपरेशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मोतियाबिंद ऑपरेशन करने के लिए प्रतिदिन आंखों की जांच की जाती है। इसके बाद चिन्हित मरीजों का नि: शुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण किया जाता है। निदेशक तौकीर अहमद ने कहा की मरीज अपना आधार कार्ड की छायाप्रति व एक मोबाइल नंबर लेकर आए। मरीज को नि: शुल्क दवा एवं चश्मा वितरित किया जाता है। तौकीर अहमद ने कहा कि आंखें कुदरत के द्वारा दिया गया नायाब तोहफा है। आंखों से सारी दुनिया की रंगीनी, अच्छी-बुरी सभी चीजें देखी जा सकती हैं। आंखें तो सभी प्राणियों को होती हैं, लेकिन मनुष्य में इसका अलग ही महत्व है। शरीर का सबसे ज्यादा कोमल अंग आंखें होती हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। आंखों का काम सिर्फ देखना और देखे हुए संदेश को मस्तिष्क तक पहुँचाना होता है। डॉक्टर अनुज तिवारी ने कहा कि आंखें, शरीर की सबसे पहली और कीमती इंद्रिय हैं। आंखें, शरीर का सबसे छोटा और जटिल अंग भी हैं। आंखें, पर्यावरण से प्रकाश लेती हैं और मस्तिष्क को प्रोसेस करने के लिए दृश्य जानकारी भेजती हैं। इस अवसर पर साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल के निदेशक तौकीर अहमद, संस्था के अध्यक्ष मनोज सोनी, डॉक्टर अनुज तिवारी, नेत्र सहायक शशिकांत, कल्पना, काजल व संरक्षक तनवीर अहमद आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *