650 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला बिजनेसमैन:सिलाई की ट्रेनिंग देकर जॉब दिया, फ्री बसें लगाई; पूरी यूनिट को CCTV से लैस किया

इस महिला दिवस पर आज हम आपको एक बिजनेसमैन की जिद की कहानी के बारे में बताएंगे। ये बिजनेसमैन हैं पाली जिले के अमरचंद समदड़िया। अमरचंद (72) ने जून 2023 में 10 करोड़ की लागत से पाली के पुनायता औद्योगिक क्षेत्र में सूर्यज्योति एपैरल्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट स्थापित की। इसके पीछे उनकी सोच थी बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। 2 साल से कम समय में इस यूनिट से 1200 वर्कर जुड़े हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 650 है। सभी की सैलरी पर अमरचंद प्रतिमाह 2 करोड़ रुपए खर्च करते हैं। उनका खास फोकस महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था। इसके लिए उन्होंने महिलाओं को खास सुविधाएं मुहैया कराईं। लाने-ले जाने के लिए फ्री बस की व्यवस्था की। यूनिट पर कैंटीन और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा। पूरे एरिया को सीसीटीवी से कवर किया। यूनिट में गार्ड, सुपरवाइजर, ट्रेनर सब महिलाएं यूनिट में गार्ड, सुपरवाइजर और ट्रेनर सब काम महिलाएं करती हैं। ढाई साल पहले तक ये महिलाएं बेरोजगार थीं। आज एक ही छत के नीचे 650 महिलाएं एक साथ काम करती हैं। बिजनेसमैन अमरचंद समदड़िया ने राइजिंग राजस्थान में 500 करोड़ का एमओयू भी सरकार से किया है। ताकि 5 हजार महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना सकें। अमरचंद के लिए महिलाओं को घर की दहलीज से बाहर निकालकर यूनिट तक लाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना इतना आसान नहीं था। वे कैसे महिलाओं को यूनिट तक लाए, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया, किन परेशानियों से गुजरे। आइये जानते हैं पूरी कहानी.. दूसरे प्रदेशों में देखा, महिलाएं काम करती हैं पाली के टैगोर नगर निवासी बिजनेसमैन अमरचंद समदड़िया ने बताया- बिजनेस को लेकर मैं प्रदेश के बाहर देशभर में टूर पर रहता था। दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, महाराष्ट्र तक गया। वहां देखा कि महिलाएं दुकानों और फैक्ट्रियों में काम-काज करती हैं। जबकि राजस्थान में ऐसा कल्चर कम है। ज्यादातर महिलाएं घर के काम-काज में ही लगी रहती थीं। कई ऐसी महिलाओं को भी देखा जिनके पति की मौत के बाद उन्हें घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ज्यादातर महिलाएं मजदूरी का काम कर भरण-पोषण कर रही थीं। महाराष्ट्र, गुजरात, बेंगलुरु में महिलाएं कई तरह के जॉब करती हैं। चीन विश्व में सबसे ज्यादा प्रोडेक्ट उत्पादन करता है। वहां की 70 प्रतिशत महिलाएं कामकाजी हैं। बाजार में 90 प्रतिशत से ज्यादा शॉप महिलाएं संभालती हैं। इससे चीन की जीडीपी में ग्रोथ होती है। जबकि इंडिया में लगभग 12.15 प्रतिशत महिलाएं ही कामकाजी हैं। ऐसे में आइडिया आया कि क्यों न घर बैठी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसे लेकर मैंने एक साल तक रिसर्च किया। महिलाओं को दी सिलाई की ट्रेनिंग अमरचंद समदड़िया ने बताया- मैंने विचार किया कि महिलाओं को सिलाई का काम सिखाकर आत्मनिर्भर बनाऊंगा। इसके लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला। महिला ट्रेनर लगाई। उन्होंने महिलाओं को फैक्ट्रियों में होने वाली कपड़े की सलाई फ्री सिखाई। इसके साथ ही विदेशी मशीनों की साफ-सफाई और मशीनों हैंडिल करना सिखाया। 10 करोड़ की लागत से शुरू की यूनिट अमरचंद समदड़िया ने बताया- जून 2023 में 10 करोड़ की लागत से पाली के पुनायता औद्योगिक क्षेत्र में सूर्यज्योति एपैरल्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट स्थापित की। यूनिट में पहले दिन का प्रोडक्शन 500 रुपए भी नहीं हुआ ओर खर्च 10 हजार हो गए। लेकिन हार नहीं मानी। कई ट्रेनिंग सेंटर खोले। आस-पास के गांवों की महिलाओं को जागरूक किया। समस्या महिलाओं के गांव से यूनिट तक आने-जाने की थी। सवाल था कि किराए पर पैसा खर्च करेंगे तो बचाएंगे क्या? ऐसे में गांवों से यूनिट तक महिलाओं का लाने-ले जाने के लिए बसें, टेम्पो लगवाए। आवश्यक सुविधाओं में विस्तार किया। नतीजा यह हुआ कि धीरे-धीरे महिलाओं की संख्या बढ़ने लगी। 10 महिलाओं से शुरुआत, आज 650 महिला वर्कर अमरचंद समदड़िया ने बताया- शुरुआत में यूनिट में 10 महिला वर्कर थीं। आज 650 महिलाएं सिलाई का काम कर रही हैं। 570 विदेशी सिलाई मशीनें लगी हुई हैं। महिलाओं की सैलरी पर प्रतिमाह 2 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। महिला वर्कर मशीनों पर सलवार सूट, लेगिंग, कुर्ती, लेडीज पेंट, मैक्सी, लेडीज पोलो पेंट, स्ट्रेट पेंट जैसे 10 से ज्यादा प्रोडक्ट बनाती हैं। ये उत्पाद देशभर में सप्लाई होते हैं। यूनिट में करीब 1200 लोगों को रोजगार मिल रहा है। पति से तलाक हुआ, बेटी को पालने में आई दिक्कत तो चुनी स्वरोजगार की राह वर्कर सरोज कंवर (30) ने बताया- शादी के कुछ साल तक तो अच्छा चला। एक प्यारी सी बेटी भी हुई। फिर पति प्रताड़ित करने लगा। परेशान होकर तलाक ले लिया। पीहर में रही। माता-पिता पर बोझ नहीं बनना चाहती थी। इसलिए यूनिट जॉइन कर ली। करीब एक साल से काम कर रही हूं। यहां सुपरवाइजर का काम देख रही हूं। प्रतिमाह 25 हजार रुपए सैलरी है। आत्मविश्वास बढ़ा है। चाहती हूं कि बेटी भी बड़ी होकर आत्मनिर्भर बने। ताकि विपरीत हालात में उसे दूसरों पर डिपेंड न रहना पड़े। अपनी पढ़ाई का खर्च उठाना है, इसलिए कर रही काम पाली के खामल गांव (सोजत) निवासी उर्मिला (20) ने बताया- मैं बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हूं। टीचर बनना चाहती हूं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए यहां 7 महीने से सिलाई कर रही हूं। 12 से 15 हजार रुपए प्रतिमाह कमा लेती हूं। खुद की पढ़ाई का खर्च निकाल रही हूं। ताकि टीचर बनने का अपना सपना पूरा कर सकूं। 500 करोड़ का किया MOU, 5000 महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर मुदित समदड़िया ने बताया- हाल में राइजिंग राजस्थान के तहत सरकार से 500 करोड़ का MOU किया है। 5 हजार महिलाओं को ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाने का टारगेट है। यूनिट में डिस्पेंसरी, प्ले रूम और बच्चों के लिए केयर टेकर की सुविधा शुरू करने पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा बहुत सी सुविधाएं महिला वर्कर को दी हैं। यूनिट की ओर से महिलाओं को ये सुविधाएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *