कवर्धा| जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्र में रोजगार करना चाहते हैं, उनके लिए 18 एवं 19 फरवरी को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। 18 फरवरी को चौहान ऑटोमोबाइल एलएलपी द्वारा सर्विस एडवाइजर के 4, टेक्निकल एडवाइजर के 2, टेक्नीशियन के 2 एवं सेल्स एक्जीक्यूटिव के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित है। 19 फरवरी को पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, तेलीबांधा रायपुर द्वारा सेल्स ऑफिसर के 35 एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निशुल्क है।


