68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के ट्रायल्स के लिए मयंक ने किया क्वालीफाई

भास्कर न्यूज | जालंधर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र मयंक केशव ने 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मयंक ने एक नहीं, बल्कि तीन मुख्य श्रेणियों -10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल और 50 मीटर फ्री पिस्टल में अपनी जगह पक्की की है। मयंक की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनके अब तक के करियर पर नज़र डालें तो उन्होंने पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की जिला स्तरीय और ओपन डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा, उन्होंने डीएवी स्टेट लेवल और क्लस्टर टूर्नामेंट में भी गोल्ड मेडल हासिल किए। ओपन स्टेट टूर्नामेंट में टीम स्पर्धा के दौरान उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत और 50 मीटर फ्री पिस्टल में कांस्य पदक जीता। मयंक इससे पहले स्कूल नेशनल गेम्स और नॉर्थ जोन प्रतियोगिताओं में भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने कोच को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *