राज्य सरकार ने मंगलवार शामसात आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। होमगार्ड डीजी अनिल पालटा को अब रेल डीजी की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे एमएस भाटिया को होमगार्ड का डीजी बनाया गया है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि वैसे अधिकारी जिनके स्थान पर पोस्टिंग हो गई है और उन्हें कहीं पदस्थापित नहीं किया गया है। वे पुलिस मुख्यालय में योगदान करेंगे।


