7 गुम महिलाओं को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
अमरकंटक। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरकंटक निरीक्षक एलबी तिवारी के नेतृत्व में थाना अमरकंटक से विशेष अभियान के तहत गुम इंसान साधना बाई उम्र 25 वर्ष कु. ज्योति सिंह गोंड रामवती बाई ज्योति यादव पूर्णिमा डोंगरे बबीता बाई टेकाम पति बबीता बाई टेकाम को सउनि ईश्वर यादव, सउनि भगवान सिंह पाटले, प्र.आर. 139 पूरन सिंह, प्र.आर. 148 राजेन्द्र श्याम, प्र.आर. 65 प्रवीण कुजूर के द्वारा थाना अमरकंटक के क्षेत्र डिण्डौरी, गौरेला, पैण्ड्रा छत्तीसगढ़ क्षेत्र से उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी द्वारा कडी लगन और मेहनत से वर्ष 2022 से 2025 तक के कुल 07 गुमईसान दिनॉक 01 मई 25 से 07 मई 2025 तक दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।


