विश्व विख्यात खाटूश्याम बाबा का 7 जनवरी को तिलक होगा। ऐसे में मंदिर में दर्शन 19 घंटे से ज्यादा समय के लिए बंद रहेंगे। इस संबंध में मंदिर कमेटी ने सूचना जारी की है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 7 जनवरी को बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक किया जाएगा। ऐसे में मंदिर में दर्शन 6 जनवरी की रात 9:30 बजे से बंद हो जाएंगे। जो 7 जनवरी की शाम 5 बजे शुरू होंगे। आपको बता दें कि हर अमावस्या और विशेष पर्व पर बाबा का तिलक और सेवा-पूजा की जाती है। हर बार मंदिर में 15 घंटे से ज्यादा समय के लिए दर्शन बंद रखे जाते हैं। नए साल पर 25 लाख से ज्यादा लोग दर्शन करने के लिए पहुंचे आपको बता दें कि खाटू में सालाना करोड़ों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। हाल ही में नए साल के मौके पर यहां तीन से चार दिन में 25 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।


