7-दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला:बदबू आने पर पता चला; गुजरात से छुट्टी लेकर भरतपुर आया था

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में 7 दिन पहले घर गायब हुए व्यक्ति का शव उसके घर के पास बने कुएं में पड़ा मिला। युवक रविवार रात को घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। आज जब कुएं से बदबू आई तो, शव की कुएं में पड़े होने की सूचना मिली। रविवार को गुजरात से घर आया था रुदावल थाना अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि भूरा (30) साल निवासी लखनपुर गुजरात में मजदूरी करता था। रविवार को वह छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार की शाम वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। सुबह जब उसके परिजन उठे तो, वह कमरे में नहीं मिला। परिजनों ने गांव में उसे सभी जगह ढूंढा लेकिन, उसका पता नहीं लगा। कुएं से बदबू आई तो, शव का पता लगा परिजनों ने कल थाने में भूरा की गुमशुदगी की FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कि आज भूरा के परिजनों को घर के पास बने कुएं से बदबू आई तो, उन्होंने कुएं में झांक कर देखा। जिसके बाद पता लगा कि भूरा का शव कुएं में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया भूरा के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भूरा के शव को कुएं से निकलवाया और अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। भूरा की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *