7 विद्यार्थियों को मिली आवासीय शिक्षा

मुंगेली | श्रम विभाग की अटल उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत चयनित 07 बच्चों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा के लिए एक निजी विद्यालय में अध्ययन कराया जा रहा है। कलेक्टर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, आवासीय व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रम पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता की जांच की और उनसे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, भोजन, आवास एवं अनुशासन के संबंध में संवाद किया। निरीक्षण में छात्रावास, पौष्टिक भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, अध्ययन कक्ष, पुस्तकालय और खेल-कूद की पर्याप्त सुविधाएं पाई गईं। अटल उत्कृष्ट योजना छत्तीसगढ़ भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिक परिवारों के लिए लागू है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाएगी, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *