7 साल की बच्ची को उठा ले गया शख्स:आंगन में मां के साथ सो रही थी मासूम; झाड़-फूंक करने वाला बैगा हिरासत में

मुंगेली जिले के कोसाबाड़ी में 7 साल की बच्ची का अपहरण हुआ है। शुक्रवार रात महेश्वरी गोस्वामी अपनी मां के साथ घर के आंगन में सोने चली गई लेकिन रात 2 बजे मां की नींद खुली तो देखी कि बच्ची गायब है। रात के अंधेरे में कोई शख्स बच्ची को उठा ले गया। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने गांव के ही झाड़ फूंक करने वाले एक बैगा को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। मां पुष्पा गोस्वामी ने बताया कि परिवार ने पूरी रात और अगले दिन सुबह आसपास के इलाके में बच्ची को खोजा। लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, लकवा ग्रस्त पिता ने पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप भी लगाया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार आर्थिक तंगी से परेशान माता पिता एक कच्चे मकान में रहते है उनके 5 बच्चे है, 3 लड़के और 2 लड़की। पिता लकवाग्रस्त है। घटना वाली रात 2 बच्चे पास में ही अपने चाचा के घर सोने गए थे। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को खोजकर लाए। पिता जनक गिर गोस्वामी ने पुलिस प्रशासन पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के नाम पर हमसे उल्टी सीधा बयान निकलवा रही है। सोशल मीडिया पर तलाश जारी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि टीम बच्ची की तलाश में जुटी है। इधर, परिजन और क्षेत्र के लोग सोशल मीडिया पर बच्ची की तलाश के लिए अपील कर रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… शादी नहीं करनी थी,तो खुद के अपहरण की साजिश रची:अंबिकापुर में भाई को फोन कर कहा-मुझे किडनैप कर लिए हैं; सहेली संग हैदराबाद भागी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लापता छात्रा खुशी दुबे के हैदराबाद में होने का पता चला है। छात्रा बी.कॉम सेकेंड ईयर में पढ़ती है। वह शनिवार को गर्ल्स पीजी कॉलेज गई थी, जहां से उसने अपने भाई को फोन कर कहा कि, मुझे किडनैप कर लिया गया है। घटना मणिपुर थाने इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *