7 साल के ” किले’ को बचाने उतरेंगे छीना, वरिंदर पहली बार देंगे चुनौती

भास्कर न्यूज | अमृतसर भगतांवाला दाना मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव 10 जनवरी को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक भगतांवाला मंडी हाल में होगा। प्रधान पद के मौजूदा प्रधान अमनदीप सिंह छीना तथा वरिंदर मैदान में हैं। मंडी के 435 आढ़ती एवं ट्रेडर्स मतदान करेंगे। उक्त चुनाव 2 साल के बाद जनवरी में होते हैं। मौजूदा प्रधान अमनदीप सिंह छीना 7 साल से प्रधान पद पर हैं, जबकि वरिंदर पहली बार दंगल में भाग ले रहे हैं। चुनाव की पूर्व संध्या पर छीना समर्थकों ने बैठक की। बैठक में 300 से अधिक आढ़तियों एवं ट्रेडर्स ने भाग लिया। पंजाब लेबर यूनियन के प्रदेश प्रधान राकेश तुली ने छीना का समर्थन करते हुए कहा कि बेशक मतदान 10 जनवरी को होगा लेकिन छीना की ओर से किए गए कामों के परिणामस्वरूप उनकी जीत तय है। तुली और अन्य वक्ताओं ने कहा कि सीजन के दौरान भगतांवाला मंडी में ट्रैफिक जाम की समस्या से छीना ने निजात दिलाई है। उन्होंने किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं ट्रकों के प्रवेश व एग्जिट होने का पुलिस प्रशासन के सहयोग से समय निर्धारित किया। बेवजह खाली ट्रक-ट्रालियों के खड़े होने पर आढ़तियों पर जुर्माना लगाने का नया प्रावधान किया। इससे जाम की समस्या से निजात हासिल हुई। तरनतारन रोड पर फ्लाइओवर का निर्माण भी छीना के प्रयासों का नतीजा है। नहर से लेकर मंडी तक के लिए डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क की मंजूरी उन्होंने प्रशासन के समक्ष आंदोलन कर दिलाई है। मंडी में फसलों को सुरक्षित रखने के लिए शैडों का निर्माण भी छीना की देन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *