7 साल बाद भी नहीं बना नवाडीह वनोपज कार्यालय

भास्कर न्यूज | चैतमा ग्राम पंचायत बारी उमराव के नवाडीह में लघु वनोपज कार्यालय का नया भवन अब तक नहीं बन पाया है। कटघोरा-बिलासपुर नेशनल हाइवे निर्माण के दौरान पुराना भवन तोड़ा गया था। इसके बदले नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मुआवजा राशि पंचायत के खाते में जमा कर दी थी। यह राशि सात साल पहले मिली थी। इसके बाद भी भवन निर्माण शुरू नहीं हुआ। नए भवन के लिए कार्ययोजना बनाकर रायपुर मुख्यालय भेजी गई है। मगर अब तक वहां से स्वीकृति नहीं मिली है। इसी कारण निर्माण अटका हुआ है। फिलहाल नवाडीह का कार्यालय मानिकपुर के लघु वनोपज कार्यालय से संचालित हो रहा है। यह भवन भी जर्जर हालत में है। जिला लघु वनोपज कार्यालय के लेखापाल रमन्ना राव ने बताया कि नवाडीह समेत तीन स्थानों पर भवन निर्माण के प्रस्ताव रायपुर भेजे गए हैं। मगर मंजूरी नहीं मिली है। लघु वनोपज कार्यालय वनोपजों के संरक्षण और विकास की योजनाओं को लागू करने में अहम भूमिका निभाता है। यह कार्यालय वन विभाग के समन्वय से संचालित होता है। इस तरह बंद है कार्यालय।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *