7.57 करोड़ रुपए से बनेंगी दो सड़कें, भूमिपूजन आज

कवर्धा| कबीरधाम जिले के ग्रामीण अंचल में 7 करोड़ 57 लाख 68 हजार रुपए की लागत से दो स्थानों पर पक्की सड़क बनेगी। सड़क निर्माण के लिए 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ग्राम बटुरा कछार से मदनपुर तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 69 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत हुआ है। इसी तरह खडौदा से मदनपुर तक सड़क के लिए 3 करोड़ 87 लाख 87 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। उपज बाजार तक पहुंचाने में आसनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *