राजनांदगांव| बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 700 लोगों से पूछताछ की। जिसमें 150 लोगों के दूसरे राज्यों से आने की पुष्टि हुई। जिनका रिकार्ड मूल गांव के थानों से मंगाया जा रहा है। इधर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर 20 लोगों का फिंगर प्रिंट भी लिया है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि आपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह अभियान दो दिनों तक चलाया गया। जिसमें फेरीवालों, मुसाफिर, किराएदारों व आउटर की कालोनियों में रहने वालों की जांच की गई। करीब 700 लोगों से पूछताछ की गई। वहीं 150 लोगों का रिकॉर्ड उनके गांव से मंगाया गया है। आउटर के हिस्से में रहने वालों का रिकॉर्ड तैयार किया गया।


