कवर्धा| जिले में पांच सिंचाई योजना के निर्माण व नहर विस्तारीकरण के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। शासन से 53.95 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत दी गई है, 42 गांवों का सर्वे किया गया है। इसमें 716 किसान प्रभावित होंगे। 149.229 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। इसमें घटोला जलाशय, जगमड़वा जलाशय, बड़ौदा खुर्द योजना शामिल है।