73 दुकानों पर चला निगम का बुल्डोजर:12 हजार का ई-चालान, सड़क पर रखा सामान जब्त

राजधानी रायपुर में अतिक्रमण के खिलाफ निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तेज हो गई है। संतोषी नगर मुख्य मार्ग पर चलाए गए टीम प्रहरी अभियान के तहत 73 दुकानों के सामने सड़क पर बने अवैध शेड जेसीबी से तोड़ दिए गए। कार्रवाई के दौरान सड़क पर रखा सामान भी जब्त किया गया और कब्जाधारी दुकानदारों पर कुल 12 हजार रुपए का ई-चालान काटा गया। अफसरों के निर्देश पर संयुक्त अभियान रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश पर नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जोन 6 और जोन 10 क्षेत्र में यह कार्रवाई की। निगम आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार के निर्देश पर अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। टीम में एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव और जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे सहित निगम व यातायात विभाग का अमला मौजूद रहा। पहले समझाइश, फिर कार्रवाई अभियान के दौरान दुकानदारों को पहले सड़क पर कब्जा नहीं करने की समझाइश दी गई। चेतावनी के बावजूद सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर सख्ती दिखाते हुए शेड तोड़े गए और ठेले जब्त किए गए। ट्रैफिक जाम से राहत का दावा नगर निगम का कहना है कि लगातार चल रहे अतिक्रमण रोधी अभियान से बाजार क्षेत्रों में यातायात सुगम हुआ है। प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या कम हुई है और आम लोगों को राहत मिल रही है। निगम ने साफ किया है कि आगे भी बिना सूचना के ऐसे अभियान जारी रहेंगे और सड़क पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *