75 किमी पदयात्रा कर भरनो के भक्त आमरेश्वर धाम में चढ़ाएंगे जल

भास्कर न्यूज|भरनो भरनो प्रखंड से हजारों शिवभक्तों का जत्था कांवर लेकर आमरेश्वर धाम अंगराबाड़ी (खूंटी) के लिए रवाना हुआ। भरनो बाजार से शनिवार की सुबह गया प्रसाद केसरी और मुखिया ललिता देवी के नेतृत्व में कांवरियों का जत्था भरनो के पारस नदी से विधिवत जल उठाकर अंगराबाड़ी रवाना हुए। इस कावरियों के जत्था में भरनो व आसपास के कई गांवों के युवक-युवती, महिलाएं, बच्चे व पुरुष और सरना सनातन धर्म के लोग समूह में शामिल होकर भरनो बस्ती बाजार टांड़ स्थित श्रीविष्णु मंदिर,शिव मंदिर और देवी मंडप से सभी कांवरिया माथा टेक कर बोल बम के जयघोष के साथ पैदल ही निकल पड़े। इस जत्था का नेतृत्व कर रहे गया प्रसाद केसरी ने बताया कि विगत 20वर्षों(सन 1991ई)से वह भरनो से शिव भक्तों को आमरेश्वर धाम लेकर जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि भरनो से आमरेश्वर धाम की दूरी लगभग 70-75 किलोमीटर है। रास्ते में कांवरियों के सुविधा के लिए चाय नाश्ता व खाने पीने की व्यवस्था नवयुवक संघ भरनो के साथ साथ सामाजिक व धार्मिक संगठनों के द्वारा किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कावरियों का जत्था दो दिनों तक लगातार पैदल चल कर आमरेश्वर धाम पहुंचकर सोमवार को शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक कार्य को सफल बनाने में प्रमुख पारस नाथ उरांव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही, विहिप बजरंग दल अध्यक्ष सुदामा केशरी, आचार्य नवल किशोर मिश्रा, रामाकांत मिश्रा, अशोक कुमार केशरी, संजय गुप्ता, मनोहर लाल केशरी, बिट्टू गुप्ता, शंभु केशरी, अज्जू केशरी, श्रीकांत केशरी, बिरसा उरांव, शिव केशरी, अजीत केशरी, मुनकू केशरी, बजरंग गुप्ता, दीपक केशरी, गौतम केशरी, शिवचरण बारला, भीष्म केशरी सहित अन्य भरनो वासियों की सराहनीय भूमिका रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *