76 जगहों से 97 लीटर अवैध शराब जब्त की गई

राजिम| रेंज स्तरीय ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत गरियाबंद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए आबकारी, आर्म्स एक्ट और वारंट तामिली के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 26 पुलिस टीमों ने 76 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। यह अभियान अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। निर्देशानुसार जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *