महासमुंद| जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने पिथौरा विकासखंड के खैरखूंटा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की है। आबकारी विभाग की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रघुनाथ सेठ के कब्जे से 76 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की।


