अलवर जिले में 8वीं कक्षा तक के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स का 13 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले 7 जनवरी तक छुट्टी थी। अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अुनसार आगामी दिनों में शीतलहर का असर बढ़ सकता है। सर्दी के बढ़ते असर से स्टूडेंट्स को बचाए रखने के लिए कलेक्टर ने 8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स की 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित की है। ये छुट्टियां केवल स्टूडेंट्स के लिए हैं। स्टाफ स्कूल में आएंगे। जिले के सभी स्कूल प्रधानों को आदेश की पालना करनी होगी। उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी।


