पटना | शासकीय माध्यमिक शाला कटकोना में सोमवार को वार्षिक परीक्षा को लेकर बैठक हुई। इसमें शाला प्रबंधन समिति, छात्र-छात्राओं के अभिभावक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हेडमास्टर मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस साल कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा होगी। विभागीय उच्चाधिकारियों से निर्देश मिला है कि परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट देना है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। कमजोर छात्रों के लिए एक्सट्रा क्लास लगाई जाएगी। इससे वे बेहतर अंक अर्जित कर सकें। शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने भी अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। बैठक में प्रधान पाठक मुकेश गुप्ता, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी योगेंद्र मिश्रा, सरपंच शिप्रा नायक और अन्य नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


