8वीं-10वीं पास युवा करें तीन माह से 2 साल के कोर्स, शुरू करें स्वरोजगार

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर के आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों से ऐसे युवा जो कालेज नहीं जा सके, वह नामीनल फीस के साथ केंद्र सरकार के राजपुरा स्थित तकनीकी सेंटर में 1 साल, 2 साल व कम अवधि के कोर्स करके नौकरी करने और अपना रोजगार आरंभ करने योग्य बन सकते हैं। केंद्र सरकार का नेशनल स्माल इंडस्ट्री कारपोरेशन न केवल कोर्स करवाना है, जिसने अपना रोजगार आरंभ करना है, उसे सरकार की वित्तीय मदद वाली स्कीमों का लाभ लेने में मदद भी करता है। राजपुरा में ये सेंटर फोकल प्वाइंट में स्थित है। इसकी विस्तृत जानकारी nsic.co.in पर दी गई है। यहां फीसें भी प्राइवेट संस्थानों की तुलना में कमतर रखी गई हैं क्योंकि ये स्पांसर्ड सरकारी स्कीमों से जुड़े हैं। यहां पर लड़के और लड़कियां दाखिला ले सकते हैं। केंद्र सरकार ने अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग सेंटर खोले हैं। पंजाब में उक्त सेंटर सेवाएं दे रहा है। इस सेंटर में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का 15 दिन का कोर्स जीएसटी सहित 1730 रुपए में होता है। इसी तरह टैली, डिजिटल मार्केटिंग, जावा जैसे 6 माह के कोर्स 4000 रुपए में करवाए जाते हैं। इसी तरह 3 माह के कोर्सों में ऑटो कैड, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन की फीस जीएसटी सहित 7080 रुपए है। जबकि 2 साल का इलेक्ट्रिशियन (एनसीवीटी) का कोर्स 38,624 रुपए में होता है। जबकि अधिकतर 1 साल के डिप्लोमा कोर्स जैसे की कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, फैशन डिजाइनिंग, एयर कंडीशनिंग आदि का कोर्स जीएसटी सहित 24,780 रुपए में होता है। -इलेक्ट्रिशियन (एनसीटीवी) : 2 साल – कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग एवं ऑफिस प्रोसीजर (जीएसटी और टैली सहित): 1 साल एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, वेब डिजाइनिंग:1 साल एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग:1 साल -डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिशियन यह एक साल का कोर्स होगा -एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन : 1 साल -वेल्डर (टिग, मिग, आर्क, गैस) : 1 साल -फैशन डिजाइनिंग : 1 साल डिप्लोमा इन ब्यूटीशियन / कॉस्मेटॉलोजी : 1 साल कंप्यूटर ऑपरेटर तथा प्रोग्रामिंग असि. (एनसीवीटी) : 1 साल मैकेनिकल टूल रूम कोर्स जिनमें अवधि 3 से 6 माह होगी में प्रेस टूल डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग, प्लास्टिक मॉल्ड डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग, फिक्स्चर डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग, सीएनसी प्रोग्रामिंग एंड ऑपरेशन , वीएमसी प्रोग्रामिंग एंड ऑपरेशन जैसे कोर्स होंगे। इससे युवा स्वरोजगार को चुन सकेंगे। सॉफ्टवेयर और आईटी : (सैप), डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनर, बेसिक कंप्यूटर कोर्स (120 घंटे) -डिजाइनिंग (कैड-कैम) : सॉलिड वर्क्स, ऑटो डेस्क इन्वर्टर, ऑटो कैड (3 डी) -तकनीकी और रिपेयर : मोबाइल/लैपटॉप रिपेयर, इलेक्ट्रिशियन डिप्लोमा, एयर कंडीशनिंग, वेल्डर -फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन (हेयर, मेकअप), सॉफ्ट स्किल्स, बेसिक फर्स्ट एड (15 दिन)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *